Shukra Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। करीब 43 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद शुक्र 13 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में सीधी चाल से चलने लगेंगे। शुक्र के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का सीधी चाल में चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के द्वादश भाव में शुक्र मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन संचित करने में सफल होंगे। इसके साथ ही परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

धन के दाता शुक्र कर्क राशि की कुंडली में चौथे भाव और लाभ भाव के स्वामी है, जो भाग्य भाव में मार्गी होने वाले हैं। शुक्र के उच्च अवस्था में होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी, शासन-प्रशासन के कामों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक होगा। इसके साथ ही पिता, गुरु, मेंटर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। घर-परिवार या फिर किसी रिश्तेदार के घर पर मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलेगा। जीवन में खुशहाली छाई रहेगी।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए भी लकी साबित हो सकता है। सातवें भाव और द्वादश भाव के स्वामी होकर शुक्र पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी, व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को अच्छी खासी नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। लव लाइफ में चल रहा वाद-विवाद अब शांत हो सकता है। छात्रों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आप खुश हो सकते हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक