Shukra Margi Gochar 2025, Malavya And Laxmi Narayan Rajyog: धन-वैभव के दाता शुक्र 13 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। शुक्र के सीधी चाल चलने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शुक्र अपनी उच्च राशि में विराजमान है। ऐसे में इसका सकारात्मक प्रभाव हर राशि के जातकों पर देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्र मार्गी होकर मालव्य और बुध के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। अथाह धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के सीधी चाल चलने के साथ डबल राजयोग बनाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

27 अप्रैल से चमक सकती हैं इन राशियों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश, नौकरी-बिजनेस में होगी अपार बढ़ोतरी

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। वाहन, घर, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही घर या परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र  छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होकर चौथे भाव में डबल राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी राहत मिल सकती है। जॉब में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी बदलने में आ रही रुकावटें भी अब दूर होंगी। इसके साथ ही आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती है। वाहन, घर खरीदने का सपना पूरा हो सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अपार धन लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर पांचवे भाव में मार्गी हुए है। ऐसे में इस  राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही कई समस्याएं या चुनौतिय़ां समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से भी चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।  विदेशों से आपको काफी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध में चली आ रही नकारात्मकता समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। 

अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें