Dwi Dwadash Rajyog 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि 2 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते रहेंगे। ऐसे ही शुक्र जल्द ही ग्रहों के राजकुमार मंगल के साथ संयोग करने वाले हैं। मंगल के साथ संयोग करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

18 महीने बाद मायावी ग्रह राहु ने बनाया शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, शुक्र की भी रहेगी कृपा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर शुक्र-मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण होगा, जिससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

Taurus Five Years Horoscope: वृषभ राशि को इस साल मिलेगा किस्मत का साथ, कैसे बीतेंगे अगले 5 साल, जानें करियर, व्यापार और लव लाइफ का हाल

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-शुक्र का द्विद्वादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में मंगल आठवें और शुक्र सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में खूब लाभ मलि सकता है। मंगल की दृष्टि धन भाव में होने के कारण इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रापर्टी, संपत्ति से जुड़े विवादों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। विदेश में नई नौकरी या फिर व्यापार करने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके कामों की तारीफ होंगी। इसके अलाव बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए भी मंगल और शुक्र का द्विद्वादश योग काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी निखार आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में मंगल विराजमान है और रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार में लंबे समय से चल रहा वाद-विवाद अब सुलछ सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नए व्यवसाय या फिर आमदनी के स्त्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।