Shadashtak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह अपनी-अपनी समयावधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसके साथ ही उनका हर राशि में अंश बल भी बदलता रहता है। शून्य से शुरू होकर 30 तक जाता है। इसी के आधार पर ग्रहों की अवस्थाएं तय की जाती है। ग्रह का अंश बल इस बात को बताता है कि आखिर ग्रह उस राशि में किस हिस्से में विराजमान है। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में इस बदलाव से शुभ और अशुभ योगों का रोजाना निर्माण होता है। इसी क्रम में शुक्र और मंगल जल्द ही षडाष्टक योग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र और मंगल द्वारा बना षडाष्टक योग किन राशियों के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर शुक्र मकर राशि में अंशबल 3 पर होगा। इसके साथ ही मंगल सिंह राशि में 3 अशंबल में होंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच 46° 54′ 56 की दूरी है,जिससे इस योग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में मंगल तीसरे और शुक्र आठवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी योग्यता को देखते हुए खूब मुनाफा मिल सकता है। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल और शुक्र की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को दोस्तों और परिवार का साथ पूरा मिलेगा। इसके साथ ही उनका विश्वास जीतने में कामयाब हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी ये योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। अचानक से पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत का अब फल मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही काम के सिलसिले से कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन बचाने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।