Mahadhan Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को धन-वैभव,  प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास, विवाह आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे ही साल 2025 के अंत में यानी 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही सूर्य, मंगल के साथ संयोग करेंगे, जिससे शुक्र-मंगल का शुभ योग और सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा गुरु की दृष्टि चौथे भाव में पड़ने के कारण शुक्र के साथ महाधन राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को नए साल 2026 में किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

Capricorn Horoscope 2026: नए साल में मकर राशि पर होगी शनि की विशेष कृपा, बिजनेस-नौकरी में तरक्की के योग, जानें वार्षिक राशिफल

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली में शुक्र धन भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। यहां पर गुरु के साथ उनकी दृष्टि संबंध होगा। जिससे महाधन योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। गुरु के दशम भाव में होने करियर के क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नई  या फिर पुरानी प्रॉपर्टी खरीदने में सफल हो सकते हैं। गुरु की दृष्टि चौथे भाव को अत्यंत शुभ बना रही है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप एक सफल बिजनेसमैन के रूप में उभरकर सामने आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। गुरु के साथ दृष्टि संबंध बनाकर बना महाधन राजयोग इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ दे सकते हैं। गुरु का भाग्य बाव में होने से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। पैसों की तंगी, कर्ज आदि से निजात मिल सकती है। शनि के छठे भाव में होने से इस राशि के जातकों को करियर में कई लाभ मिल सकते हैं।  नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति बो सकती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां ठीक हो सकती है। आपको रोगों से राहत मिल सकती है। कई क्षेत्र में सफल होने के भी योग बन रहे हैं। शुक्र के कारण आपको जीवन में कई उपलब्धियां मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नई डील, नए ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है। व्यापार में तेजी से विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से भी आपको आपको खूब धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी महाधन राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। आपकी कई रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति नए साल में काफी अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही नए-नए सोर्स से आपको इनकम हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट मिलने से आपको तेजी से धन लाभ हो सकता है। निवेश करने से भी आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें