Shukra Gochar 2024 Vrishchik: वैदिक पंचांग के अनुसार धन और वैभव के दाता शुक्र दशहरे के अगले दिन वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से इस गोचर से गुरु के साथ समसप्‍तक योग बनेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशयों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

समसप्तक राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। अगर आप प्रेम विवाह का फैसला लेना चाहते हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

समसप्तक राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप प्रापर्टी या कोई वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024