Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन साल 2025 में मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु अतिचारी गति से चलने लगे हैं। ऐसे में वह एक साल में कम से कम 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु की स्थिति की बात करें, तो इस समय कर्क राशि में विराजमान है। अपनी उच्च राशि में रहकर गुरु ने हंस राजयोग का निर्माण किया है। इस राशि में 5 दिसंबर तक रहेंगे और फिर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के कर्क राशि में रहने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही गुरु जल्द ही दैत्यों के गुरु शुक्र के बीच कोणीय स्थिति बन रही है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। गुरु और शुक्र के संयोग से बना ये राजयोग कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ दिला सकता है। आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

5 दिसंबर को देवताओं के गुरु बृहस्पति बनाएंगे पावरफुल राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 नवंबर को रात 9 बजकर 56 मिनट पर शुक्र-गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि इस सयम गुरु कर्क और शुक्र तुला राशि में विराजमान होंगे। जहां पर बुध भी होंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु रहकर हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा शुक्र चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में गुरु-शुक्र का नवपंचम राजयोग कुछ राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है, जिससे उन्हें उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग बनेंगे। समाज में सम्मान और मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जिस कार्य में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, अब उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र और नवम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में सटीक निर्णय लेने और दूसरों का मार्गदर्शन करने में अधिक समर्थ बनेंगे। बढ़ते आत्मविश्वास के साथ आप अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर पाएंगे। आने वाला समय आपके लिए सकारात्मक और योजनाबद्ध सोच विकसित करने का अवसर लेकर आएगा। यदि आप विवेक और समझदारी के साथ कदम बढ़ाते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके पक्ष में रहेगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र रहकर मालव्य से लेकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरु-शुक्र का नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। किस्मत का साथ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति के कारण करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। तरक्की के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको अच्छा खासा सम्मान मिलेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।