Shukra Guru Samsaptak Rajyog 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इन्हें धन-वैभव, आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों में साफ नजर आ सकता है। वहीं दूसरी ओर देवताओं के गुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ता है, क्योंकि गुरु को धन-वैभव, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि गुरु साल 2025 में अतिचारी गति से चलेंगे यानी अपनी आम चाल से दोगुना तेजी से चलेंगे, जिससे वह एक राशि में करीब छह माह तक ही रहेंगे। बता दें कि इस साल गुरु मिथुन, कर्क और साल के अंत में दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु शुक्र के साथ समसप्तक नाम योग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 दिसंबर माह में गुरु मिथुन राशि में आ जाएंगे। वहीं शुक्र 20 दिसंबर, शनिवार को 07:50 बजे को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में मौजूद गुरु के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में गुरु और शुक्र एक-दूसरे से सातवें भाव की दूरी पर मौजूद रहेंगे, जिससे समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु और सातवें भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में समसप्तक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी प्रभाव रहने वाला है। इस राशि के जातकों को परिवार के साथ-साथ दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा विवाह के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों, परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजयोग फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के कई रास्ते खुल सकते है। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से अटकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। गुप्त धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। संतान की प्रगति होगी। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में गुरु और तीसरे भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। इस अवधि में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने बिजनेस में आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप पूरा ध्यान धन कमाने में लगाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य सही होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिल सकता है।
मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।