Shadashtak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्र एक निश्चित अवधि के बाद स्थिति में बदलाव करते है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने के साथ उनकी दृष्टि किसी न किसी भाव पर पड़ती है जिससे उस भाव में बैठे ग्रह पर भी दृष्टि पड़ती है। ऐसे में कई तरह के शुभ और अशुभ राजयोगों का भी निर्माण होता है। बता दें कि नवंबर माह के अंत में शुक्र और गुरु एक-दूसरे के 150 डिग्री पर होंगे। ऐसे में शुक्र की दृष्टि गुरु पर पड़ रही है जिससे षडाष्टक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को बचकर रहना चाहिए, तो कई राशि के जातकों को लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं शुक्र और गुरु द्वारा बनाया गया षडाष्टक योग किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर को रात 11 बजकर 35 मिनट पर शुक्र मकर राशि में 17 और गुरु मिथुन राशि में 17 अंश बल पर होंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 46° 51′ 28″ होगी, जिससे षडाष्टक राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शुक्र आठवें और गुरु दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग अनुकूल साबित हो सकता है। धन कमाने के की जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। करियर में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही गुरु की कृपा से आपको अच्छी खास तरक्की मिल सकती है। नौकरी में अपनी मेहनत के बल में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लेकिन सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लव लाइफ अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक य़ोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के कारण कुछ लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा खासा लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे आपको अच्छा रिटर्न आ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके रिश्ते मधुर होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हर राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकता है। जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है। विदेश में नौकरी करने के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आप अच्छा खासा पैसा पा सकते हैं। इसके साथ द्वारा किए गए प्रयासों से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आप धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप अपने प्रयासों के द्वारा खूब लाभ कमा सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।