Venus Planet Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और नीच राशि में संचरण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं, यहां ये मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह का राजयोग बनाना कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उच्च राशि मीन में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं, जिसको करियर और कारोबार का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर प्रशंसा और पदोन्नति संभव है। नए अवसरों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

धन के दाता शुक्र देव के गोचर से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थित में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर इनकम और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है। आर्थिक लाभ और नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस दौरान धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025