Shukra Ka Makar Me Gochar: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी से में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार शनि और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इससिए इस गोचर को ज्योतिष में बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस गोचर से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन में बुध का गोचर प्रेम सुख को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको करियर के मामले में इस वक्‍त कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं छात्रों को इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है, क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे वाहन, प्रापर्टी और सुख का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही सुख- समृद्धि की आपको प्राप्ति होगी। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई व्यवसायिक डील हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं आत्‍मविश्‍वास पहले से अधिक मजबूत होगा। साथ ही शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024