Shukra Gochar November 2022: शुक्र देव 11 नवंबर को अपना स्थान बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के गोचर से कई राशि के लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को रात 7.52 बजे गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य होते हैं। शुक्र देव धन, समृद्धि, वैभव, प्रेम और सुदंरता के प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के गोचर से किन- किन राशि के लोगों के लिए समय उत्तम हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस गोचर से जातकों को धन लाभ हो सकता है। आय से स्त्रोत में भी बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश करने के लिए भी यह अच्छा समय हो सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव छठें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। एक्पोर्ट के कारोबार से जुड़े जातकों के लिए यह अच्छा समय हो सकता है।
शुक्र देव के गोचर से इन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है
मकर राशि
मकर राशि के लिए शुक्र देव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। अधिकारियों का साथ मिल सकता है। वेतन भी बढ़ सकते हैं। निजी जीवन भी इस दौरान अच्छा रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। धन लाभ भी हो सकता है।
कुंभ राशि
शुक्र देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। गोचर से इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर समय प्रोत्साहन मिल सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती है।
मीन राशि
इस राशि के जातक, जो उच्च शिक्षा से जुड़े है। उन्हें सफलता मिल सकती है। छात्र जातकों के लिए भी यह समय बेहतर हो सकता है। आप यदि सलाहकार के रूप में कार्यरत है, तो आपके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
सिंह राशि
शुक्र देव के गोचर से इस राशि के जातकों की सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। घर का कोई भी सदस्य नया कारोबार भी शुरू कर सकता है। कुछ व्यापारी जातकों को भी इस दौरान लाभ हो सकता है।