Venus Transit In Mithun 2025: शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, ऐसे में ग्रह को एक भचक्र पूरा करने में लगभग 1 साल का समय लगता है। साथ ही शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, विलासता और कामुकता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जुलाई में शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही यह गोचर आपकी राशि से भाग्य के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप अपने जीवन में पहले से अधिक सकारात्मकता महसूस करेंगे और परिवार के लोगों के साथ धार्मिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं इस समय रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे और नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय शानदार है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस अवधि में नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय शानदार है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए वैभव के दाता शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही आप आय के नए- नए सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और नए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे करियर में उन्नति होगी। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।