Shukra Gochar In Gemini 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि शुक्र ग्रह धन, भोग- विलास, वैभव, वैवाहिक सुख, कामुकता, लग्जरी  और ऐश्वर्य के दाता हैं। आपको बता दें कि 26 जुलाई को दैत्य गुरु शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुकी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि गोचर कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी लव लाइफ अच्छी रहेंगी। प्रेम- संबंधों में सफलता मिलेगी। वहीं शुक्र ग्रह चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी भी है, इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस समय आपको भाग्योदय भी हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय काम-कारोबार से सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत ही अनुकूल रहने वाली है। धनलाभ के योग हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। वहीं इस सयम धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025