Malavya Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें शश राजयोग शनि देव बनाते हैं तो वहीं शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग बनाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मालव्य राजयोग के बारे में, जो मार्च में शुक्र ग्रह बनाने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको मालव्य राजयोग के बनने से आकस्मिक धनलाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है, उनका विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  आपके लिए धन प्राप्ति की इच्‍छाएं पूर्ण होंगी और आपके कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी प्रकार की चल या फिर अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए मालव्य राजयोग का बनना आपको शुभ फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय धन की आवक बनी रहेगी। वहीं आपका बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इनकम में इजाफा हो सकता है। वहीं आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह पक्का हो सकता है। साथ ही इस वक्‍त धन के निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वहीं पार्टरशिप के व्यापार में अच्छा लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024