Shukra Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को धन-वैभव, भोग-विलास, प्रेम, विवाह आदि का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलती है। बता दें कि इस समय शुक्र धनु राशि में विराजमान है और वह 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र में शुक्र के आने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि को मिली शनि की ढैय्या से मुक्ति, जानें 2026 की 10 भविष्यवाणियां जो आपको बना सकती है धनवान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर शुक्र उत्तराषाढा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 21 जनवरी तक रहेंगे और फिर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान शुक्र धनु और 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर बुध और सूर्य के साथ युति भी करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के ऊपर बुध और सूर्य का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से उत्तराषाढ़ा 21वां नक्षत्र है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य और देवता विश्वदेव हैं। इसके साथ ही राशि धनु और मकर है। इस नक्षत्र को विजय का प्रतीक माना जाता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस गोचर काल के दौरान शुक्र इस राशि के नौवें और दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुल मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार, माता-पिता और दोस्तों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। अगर आप स्वयं का व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पांचवें और छठे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके जीवन में कई बड़े और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते है। परिवार के साथ यादगार पल बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। विदेश के माध्यम से भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। व्यापार भी अच्छा जाने वाला है। जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहने वाली है। आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर सोने पे सुहागा की तरह साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पैसा कमाने के कई मौके मिल सकते है। ऐसे में बचत भी कर पाने में सफल होंगे। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट के द्वारा अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

Weekly Tarot Reading 12 To 18 January 2026: इस सप्ताह बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

साल 2026 का वार्षिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें