Viprit Rajyog 2026: नए साल 2026 में शनि के अलावा हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही नए साल में दैत्यों के गुरु शुक्र करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में वह एक साल में 12 राशियों में गोचर लेते हैं। शुक्र को प्रेम-आकर्षण, धन-वैभव, भोग विलास का कारक माना जाता है। ऐसे ही 19 अप्रैल 2026 को अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। अपनी ही राशि में प्रवेश करने से शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही वह तुला राशि में विपरीत राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के विपरीत राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं नए साल 2026 की लकी राशियों के बारे में…

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि मार्गी होते ही बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, आकस्मिक धन लाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में शुक्र चौथे भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में चौथे भाव को सुख-सुविधाओं का कारक और एकादश भाव आय, इच्छा और लाभ का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आय में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। धन के दाता शुक्र की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में कई सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। इस अवधि में आपकी कई इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन, मकान या अन्य प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा और विवाह के योग भी बन सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। संतान प्राप्ति के शुभ संकेत हैं तथा संतान से संबंध भी मधुर रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव के स्वामी होकर शुक्र आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में विपरीत राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा शुक्र की दृष्टि धन भाव पर पड़ रही है। इसके साथ ही आठवां भाव को गुप्त धन, पैतृक संपत्ति और अचानक मिलने वाले लाभ का का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के इस भाव में होने से आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में लंबे समय से चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का विपरीत राजयोग का निर्माण करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग कई क्षेत्रों में किस्मत का साथ दिला सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से जिस मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे, उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपकी कई पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार और माता से संबंध मधुर रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिलेगा और मित्रों तथा परिचितों के साथ मजबूत संबंध स्थापित होंगे। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के योग भी हैं। इसके अलावा दशम भाव पर शुक्र की दृष्टि होने के कारण नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। पदोन्नति, सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

साल 2026 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, नई नौकरी के योग

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें