Venus Planet Gochar In Meen 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह लग्जरी, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, धन, ऐश्वर्य और कामुकता के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब शुक्र ग्रह की चाल में परिवर्तन देखने को मिलता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च के महीने में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Mahashivratri 2026 Date : इस साल कब है महाशिवरात्रि? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

मीन राशि (Meen Zodiac)

धन के दाता शुक्र का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए भाग्यदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। साथ ही  समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। वहीं नए संपर्क आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। साथ ही इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं इस समय छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी कुंडली से तीसरे भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका काम- कारोबार अगर देश- विदेश से जुड़ा हुआ है तो अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लंबित मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। वहीं आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।