Venus Planet Gochar In Meen 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में संचरण करते हैं, जिसका असर देश- दुनिया और पृथ्वी पर व्यापक रूप से पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2026 के आरंभ में भौतिक सुख के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही आय में वृद्धि के साथ नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए आय और निवेश से लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से आय भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में खास बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी, जिससे नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस अवधि में बिजनेस करने वालों को नए सौदे मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। वहीं परिवार में माहौल भी सामान्य और सकारात्मक रहेगा। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं है। वहीं इस दौरान कारोबारियों का मोटा मुनाफा होने की संभावना है। वहीं इस दौरान नई योजनाओं में सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही आपके साहस और संतुलित निर्णय आपको सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। वहीं पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय कुवांरे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। योजनाएं पूर्ण होंगी।
