Shukra Gochar In Makar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, विलासता, ऐश्वर्य, कामुकता, लग्जरी और वैवाहिक सुख का दाता माना जाता है।। साथ ही शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि जनवरी में शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि और शुक्र देव में मित्रता है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका भाग्य चमक सकता है। साथ ही वैवाहिक सुख और आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से वाहन और भौतिक सुख के भाव पर होगा। इसलिए इस दौरान में आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से संबंधित काम करते हैं तो उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से प्रथम स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। वहीं जो मैरिड लोग है, उनका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको इस दौरान पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी या व्यापार में नई सफलताएँ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
