Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का दैत्यों का गुरु होने के साथ-साथ प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास, धन-वैभव, मान-सम्मान, विवाह आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलती है। बता दें कि नए साल 2026 में शुक्र आरंभ में धनु राशि में विराजमान होंगे। लेकिन जनवरी के मध्य में ही शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के शनि की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इके साथ ही अगले ही दिन सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 6 फरवरी तक रहेंगे। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

Taurus Yearly Horoscope 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें करियर, कारोबार, सेहत और दांपत्य जीवन का हाल

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में जाना काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली के कर्म भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको किस्मत का साथ मिलने के साथ मेहनत रंग ला सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी बदलने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के काफी अधिक योग नजर आ रहे हैं। नया ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में कार्य कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में गोचर करना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के लग्न और आठवें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। भूमि, भवन या फिर वाहन पाने में सफल हो सकते हैं। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही माता के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। संतान के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का लग्न भाव में आना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के पंचम और दशम भाव में शुक्र स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। भोग-विलासिता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में नया साल का पहला माह काफी खास हो सकता है।कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Weekly Tarot Reading 24 To 30 November 2025: इस सप्ताह बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।