Venus Planet Gochar In Meen 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में संचरण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर व्यापक रूप से पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2026 के आरंभ में वैभव औप लग्जरी के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में संचऱण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही वैवाहिक सुख और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति, मिलेगा राजसी सुख, धन- दौलत में अपार वृद्धि के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख‑शांति और सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक पहचान भी मजबूत होगी। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से प्रथम भाव पर पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। वहीं  पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे।  वहीं लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस दौरान संपत्ति खरीद सकते हैं और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। वहीं वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सफल होने से आपको लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापार में नए ग्राहक, बेहतर सौदे और लाभ के संकेत बनेंगे। वहीं  व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस दौरान परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026