Venus Planet Transit In Kumbh 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र और शत्रु राशि में गोचर करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 फरवरी को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी मित्र राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बनेगा शनि और सूर्य का दुर्लभ संयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से प्रथम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही साथ ही आप खुद को अपने पार्टनर के साथ इमोश्नल रुप से कनैक्टिड महसूस करेंगे। अब आपको करियर और रिश्तों में स्थिरता आएगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र का आपकी राशि पर आधिपत्य है। साथ ही वह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय काम- कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं शुक्र के प्रभाव से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप काफी निर्णायक मोड़ ले सकते हैं। यानी आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख और संपत्ति के स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सफल हो सकता है। वहीं इस समय आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आप करियर से जुड़े साहसिक निर्णय ले पाएंगे। जिसका लाभ आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026