Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को नवग्रह में काफी खास स्थान दिया गया है। शुक्र दैत्यों के गुरु होने के साथ-साथ धन-वैभव, विवाह, भोग-विलास, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि आज यानी 13 जनवरी 2026, मंगलवार को 04:02 ए एम बजे शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में 6 फरवरी तक रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र सूर्य, मंगल, बुध के साथ युति करते शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। वहीं शुक्र शनि की राशि मकर में रहकर वृषभ राशि में विराजमान अरुण के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवपंचम राजयोग का निर्माण तब होता है जब दो ग्रह आपस में पंचम (5वां) और नवम (9वां) भाव या राशि में स्थित होते है। इस राजयोग के बनने से कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। इस राजयोग के बनने से आकस्मिक धन लाभ, करियर में उन्नति, आर्थिक स्थिति में सुधार, भाग्य का साथ, रुके हुए काम पूरे होना होने से लेकर परिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-अरुण का नवपंचम राजयोग कई मामलों में खास हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में अरुण और नौवें भाव में शुक्र विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अब अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ हर एक क्षेत्र में मिलेगा। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के अवसर से लेकर पदोन्नति मिलेगी। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी सराहना करेंगे। व्यापार की दृष्टि से भी नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-अरुण का नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के सातवें भाव में शुक्र और बारहवें भाव में अरुण विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र और पंचम भाव में अरुण विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। धार्मिक यात्राएं करने के योग बन कर रहे हैं। व्यापार की दृष्टि से भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपको नई डील, प्रोजक्ट आदि मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें