Uttarmagi Shukra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर अपनी दिशा में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 जनवरी को शुक्र ग्रह अपने क्रांतिवृत्त यानी परिक्रमा पथ की दिशा में परिवर्तन कर रहे हैं। मतलब इस तारीख से शुक्र क्रांतिवृत्त पर उत्तर दिशा की ओर भ्रमण करेंगे यानी वे उत्तरमार्गी होंगे। उत्तर दिशा धन की दिशा है और शुक्र ग्रह स्वयं धन और ऐश्वर्य से संबंधित हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह का उत्तर मार्गी कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उत्तर मार्गी लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय के नए- नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यावसायिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने या किसी बड़े निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। साथ ही इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का उत्तर मार्गी होना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको सीनियर और जूनियर का साथ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उत्तर मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही  नौकरी पर सकारात्मक असर प्रभाव होगा, प्रमोशन या नई नौकरी का योग बन रहा है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को पहचान मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में कुछ नया करने का प्लान सफलता दिला सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025