Malavya Rajyog 2025: नया साल 2025 जल्द ही आरंभ होने वाला है। नए साल में शनि, राहु-केतु जैसे महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे में कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण होगा। ऐसे ही नवग्रह में से एक दैत्यों के गुरु शुक्र भी हर माह राशि परिवर्तन करेंगे। सुख-समृद्धि, धन-वैभव, ऐश्वर्य, सुंदरता, प्रेम-आकर्षण, के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे में शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश करके मालव्य नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। ये राजयोग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के मालव्य राजयोग बनाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की वृषभ और तुला के स्वामी है। इसके साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च भाव में और कन्या राशि में नीच भाव में रहते हैं। शनि के उच्च भाव में होने से ही मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में शुक्र नए साल 2025 में 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 31 मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में मालव्य राजयोग 31 मई 2025 तक बना रहेगा। मालव्य राजयोग को पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इस भाव में बनने से सिनेमा, एविएशन फील्ड से जुड़े जातक काफी धन कमाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस करने वाले जातकों को नया प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। आमदनी में तेजी से इजाफा होने के भी योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

धनु राशि

इस राशि में छठे भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।  करियर और कारोबार में खूब लाभ मिलने वाला है।  वर्कप्लेस में आपके काम की सराहना की जाएगी। ऐसे में  आपको खूब मान-सम्मान, इज्जत मिल सकती है। व्यापार के लिए भी मालव्य  राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप एनर्जी से फुल रहेंगे।

मीन राशि

इस राशि में मालव्य राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशे का जातकों को अंदर कई नए कौशल का जन्म हो सकता है। ऐसे में आप अधिक रचनात्मक हो सकते हैं। परिवार के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है और खुशियों की दस्तक हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इससे आपको खूब पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पार्टनरशिप में किए जा रहे हैं बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है।

साल 2025 में शनि ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वह अलग-अलग भावों में सोना, चांदी, तांबे और लोहे के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में ही इन तीन राशियों में शनि चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे, जिससे इनको हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों की साल 2025 में चमक सकती है किस्मत…

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025