Shukra Gochar In Vrishabha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि धन-वैभव के दाता शुक्र जून माह के अंत में यानी 29 जून को मेष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपनी स्वराशि में आने से वह कई गुना अधिक पावरफुल हो जाते हैं। ऐसे में इस गोचर से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ नौकरी-बिजनेस में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपकी करियर में एक अलग ही पहचान बनेगी। इसके साथ ही नई नौकरी के भी कई अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का वृषभ राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे और नवम भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। भाग्य भाव में धन-ऐश्वर्य के दाता शुक्र के आने से किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपको उच्च स्तर में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। इसके साथ ही खुशहाल जीवन का लुफ्त उठाएंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का वृषभ राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर शुक्र तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलने वाला है। आप अपने मेहनत और लगन से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने का ये अच्छा मौका हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।