Shukra Gochar in Leo: वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह को धन, वैभव, वैवाहिक सुख, लग्जरी, कामुकता, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो इन क्षेत्रोंं पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह सितंबर के महीने में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। धन में वृद्धि और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

9 अगस्त से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बुध ग्रह होंगे उदय, आकस्मिक धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्नत धनु राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं आपकी बुद्धि का विकास होगा और अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोक्स्ड भी रहेंगे। वहीं आपको अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

50 साल बाद सूर्य की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

वहीं छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर इनकम और निवेश के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि 11वें स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। वहीं व्यापारी इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

50 साल बाद सूर्य की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025