Shukra Nakshatra Parivartan 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र हर माह राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। बता दें कि इस समय शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 4 जनवरी को सुबह 04 बजकर 47 मिनट पर वह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 24 वां नक्षत्र शतभिषा माना जाता है जिसके स्वामी राहु और राशि कुंभ है। शुक्र के राहु के नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में जाने का मेष राशि (Aries Zodiac) पर असर

इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विभिन्न तरीके से धन लाभ कमा सकते है। धन के भाव में शुक्र के होने से आपको खूब लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही समाज में हर किसी की निगाहें आपकी तरफ हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव करके आप अपनी सेहत को ठीक रख सकते हैं। नई कार या फिर घर खरीद सकते हैं।

शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में जाने का मिथुन राशि (Gemini Zodiac) पर असर

शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में जाकर इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। भाग्य के भाव में रहने के कारण इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। विदेश यात्रा के कई मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही जो जातक अपने रिश्ते के शादी के पवित्र बंधन में बदलना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। ऐसे में आप कई तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। दान-पुण्य भी करेंगे। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होंगे।

शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में जाने का वृश्चिक राशि ( Scorpio Zodiac) पर असर

धन के दाता शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। घर में खुशियों का आगमन हो सकता है।इसके साथ ही आप घर, वाहन, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घर-परिवार के साथ माहौल खुशहाल रहने वाला है। नाता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।