Shukra Gochar 2025 Positive Impact: वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का महत्व है। इसके साथ ही इस दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। वहीं, ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या से एक दिन पहले सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जनवरी की सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति 31 मई तक बनी रहेगी, उसके बाद शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस बीच 2 मार्च को शुक्र वक्री होंगे और 13 अप्रैल को फिर से मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र का मीन राशि में गोचर खास माना जाता है क्योंकि यह उनकी उच्च राशि है। ऐसे में शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वाले जातकों की किस्मत चमकने वाली है। तो चलिए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं।
मेष राशि (Mesh Rashi)
शुक्र का गोचर मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी। प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापार करने वालों को विदेश से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी अच्छे होंगे और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। धीरे-धीरे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र गोचर के दौरान करियर में तरक्की मिलेगी। अगर आप किसी विदेशी कंपनी या प्रोजेक्ट से जुड़े हैं तो इसका अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में और मिठास आएगी।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपका भाग्य भी भरपूर साथ देगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए समय पहले से उत्तम रहेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा। प्यार भरे रिश्तों में नयापन आएगा। परिवार की महिला सदस्य से आपको मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।