Shukra Gochar 2025: धन-संपदा, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास दाता शुक्र को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्र करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते है जिसका असर 12 राशियों के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि शुक्र इस समय मीन राशि में विराजमान है। वहीं माह के अंत में मेष राशि और जून में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वह 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध की राशि मिथुन में शुक्र के आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के घर में शुक्र के आने से कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में आना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। बता दें इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति भी हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। शुक्र की कृपा से लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही विवाह के बंधन में बंधने के योग भी बन रहे हैं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। आपके काम अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत के बल पर उच्च अधिकारियों की सराहना पाएंगे। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मिथुन राशि में जाना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में शुक्र प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। अपने प्रतिस्पर्धा को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मिथुन राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। कर्म के भाव में शुक्र के होने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सौभाग्य का प्राप्ति होगी। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको करियर में कई मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।