Shukra Gochar 2025 In Mesh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को काफी शुभ ग्रहों में से एक जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को धन-वैभव, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, भोग विलास, प्रेम-आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र इस समय मीन राशि में विराजमान है। वहीं मई माह के अंत में यानी 31 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को अवश्य मिलने वाला है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के
बारे में…

पंचांग के अनुसार, वैभव के दाता गुरु शुक्र 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे और 29 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। ऑनसाइट बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। सट्टेबाजी के माध्यम से आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। पैसों की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी शुक्र के मेष राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को दोस्तों का पूरा सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से नौकरी में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी आप काफी मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में रहने वाले है। नौकरी में भी काफी लाभ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है, जिससे आपके काम की सराहना होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। करियर के क्षेत्र में अच्छा खासा विस्तार हो सकता है। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से जाना मुनाफा हो सकता है। नया बिजनेस आरंभ करने की ये सबसे अच्छी अवधि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल बैठेगा। रिश्तों में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।