Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। भोग-विलास, धन-ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण के कारक शुक्र 28 जनवरी को सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपनी उच्च राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में जाने से किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…

शुक्र के मीन राशि में जाने से मेष राशि (Mesh Zodiac) पर असर

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हुए बारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। इसके साथ विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन से जुड़े कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। विदेश यात्रा या फिर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है।

शुक्र के मीन राशि में जाने से मीन राशि (Meen Zodiac) पर असर

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े जातकों  को खूब लाभ हो सकता है। समाज में अच्छी खासी छवि बन सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। सुख-सुविधाओं से भरपूर रहेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्र के मीन राशि में जाने से कुंभ राशि (Kumbha Zodiac) पर असर

इस राशि के दूसरे यानी धन के भाव में शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। धन कमाने के कई नए अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। आप भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ रहने वाला है। इसके साथ ही वाणी के प्रभाव से हर किसी को प्रसन्न कर सकते हैं।

नया साल 2025 आरंभ हो चुका है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।