Shukra Gochar 2025: धन-वैभव के दाता और दैत्यों के गुरु शुक्र को नवग्रह में से काफी शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। ये ग्रह करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र मिथुन राशि में विराजमान है। इसके बाद कर्क राशि प्रवेश करेंगे और सितंबर माह में सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अपने मित्र की राशि में शुक्र के आने से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 15 सितंबर को सुबह 12 बजकर 23 मिनट सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 9 अक्टूबर तक रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि की कुंडली में शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि तेजी से हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको नई नौकरी के साथ-साथ पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिल सकती है और आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैसा कमाने और बचाने सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
शुक्र इस राशि की कुंडली में पहले और आठवें भाव के स्वामी होकर सिंह राशि में गोचर करके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव में शुक्र के होने से इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा, आय और भविष्य की आकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। आप कई यात्राएं कर सकते हैं इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आने वाले समय में आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति या फिर विरासत से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी ठीक हो सकती है। ये समय अच्छा जा सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का सिंह राशि में जाना अच्छा माना जा सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। शुक्र इस राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपके करियर में अच्छी उछाल आ सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। आपको कोई नई बिजनेस डील मिल सकती है। इसके अलावा नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप पैसा कमाएंगे भी और अच्छा खासा खर्च भी करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।