Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। धन-वैभव, ऐश्वर्य, मान-सम्मान, प्रेम-आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है। वहीं मई माह के अंत में शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के मेष राशि में जाने से इन तीन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे और 29 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में  तीसरे और दसवें भाव के स्‍वामी शुक्र देव दसवें भाव में  प्रवेश करेंगे। शुक्र के कर्म भाव में होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की भी तलाश पूरी हो सकती है। आपकी तेजी से प्रगति हो सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कई बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। इसमें आपको काफी मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बैठ सकता है। सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शुक्र की कृपा से आप अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र देव पहले और आठवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का दोस्तों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। करियर में थोड़ा सा अधिक दबाव हो सकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। ऐसे में आप थोड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस औसत में काफी मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मेष राशि (Mesh Zodiac)

दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर शुक्र लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि मिली-जुली जाने वाली है। इस राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही घर-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

अप्रैल माह के 21 से 27 तक का सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस सप्ताह सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में शनि, शुक्र, राहु और बुध विराजमान है, जिससे मालव्य, लक्ष्मी नारायण से लेकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा के इस राशि में आने से पंचग्रही योग का भी निर्माण होगा। इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें