Venus Planet Vakri In Meen: वैदिक पंचांग के मुताबिक शुक्र ग्रह 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका असर मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, विलासता और कामुकता के कारक माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र की ग्रह की चाल में परिवर्चन का प्रभाव इन क्षेत्रों पर पड़ेगा। साथ ही 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन इस अवधि में अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इंवेस्टमेंट और नए प्लान्स से आपको लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। वहीं इस समय प्रेम संबंध में आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्र ग्रह का उल्टी चाल चलना धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको विदेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं विदेशी संपर्क से आयात निर्यात के काम में सफलता। आप इस महीने अपने तकनीकी ज्ञान से लाभ पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए स्थिति शुभ रहेगी। आपके लिए लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।