Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ती है। ऐसे ही धन के दाता शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया में काफी प्रभाव पड़ता है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण के साथ-साथ धन-वैभव, ऐश्वर्य, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने से अधिकतर लोगों के जीवन में शुभ फल पड़ता है। बशर्ते उसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति खराब न हो। शुक्र इस समय धनु राशि में विराजमान है। वहीं नए साल 2025 की बात करें, तो शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपनी उच्च राशि में आते ही शक्तिशाली मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मेष राशि में बना मालव्य राजयोग किस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। साल के आरंभ में मालव्य राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों की चांदी ही चांदी हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र इस राशि के तीसरे भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा लंबे समय से जिस काम में खूब मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।  

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण चौथे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। वाहन, संपत्ति, घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के भी चांसेस नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कमाई के नए क्षेत्र खुलेंगे और धन की बचत भी कर पाएंगे। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाली है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण भाग्य के भाव यानी नौवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है।  आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

साल 2025 में मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024