Venus Planet Transit In Leo: वैदिक पंचांग के मुताबिक टाइम- टाइम पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका
तुला राशि (Libra Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह इनकम और लाभ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।
वहीं यह गोचर आपके सोशल सर्कल को बढ़ाने और न्यू कनेक्शंस बनाने के लिए फेवरेबल रहेगा। फ्रेंड्स या को-वर्कर्स से सपोर्ट मिलेगा, और इनकम के नए ऑपर्च्युनिटीज सामने आ सकते हैं। साथ ही निवेश से लाभ के योग हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव धन और वाणी स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप कई माध्यम से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय लाभकारी साबित हो सकता है। लव लाइफ में गहराई आएगी और सिंगल लोगों के लिए नए रिलेशनशिप शुरू होने की संभावना है। अगर आप स्टडी या रिसर्च से जुड़े हैं तो यह समय नए आइडियाज और इंस्पिरेशन के लिए बढ़िया रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्र देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी मिलने की संभावना हैं। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस दौरान कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। वहीं इस दौरान आप अपने गोल्स को लेकर क्लैरिटी फील करेंगे और कॉन्फिडेंस के साथ डिसीजन ले पाएंगे। यह समय अपनी आइडेंटिटी को स्ट्रॉन्ग करने और लीडरशिप रोल निभाने के लिए शानदार है। पिता के साथ संबंंध अच्छे रहेंगे।
गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका