Venus Planet Transit In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मई के महीने में मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस समय इन राशियों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहं धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से सप्तम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय कारोबार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वहीं आपका आत्म विश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान होगा। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस दौरान में आप ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने में कामयाब होंगे और धन दौलत में अच्छी वृद्धि होगी।  सामाजिक तौर पर वृद्धि के योग बन सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से वाहन और सुख स्थान पर पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।  आय वृद्धि के खास योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025