Uttara Bhadrapada Nakshatra Mein Shukra Dev: शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता, धन, ऐश्वर्य, विलासिता, वैवाहिक सुख, कला का कारक माना गया है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष असर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 1 फरवरी, शनिवार को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर शनि की राशि उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप लोगों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान आपकी आय़ में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और अनुशासन बनाए रखें। आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन में वृद्धि होगी। सेहत पहले से अच्छी होगी। वहीं इस समय दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आप आनंद उठा सकते हैं। जिंदगी में लग्जरी अनुभव कर सकेंगे। धन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। जिससे लाभ होगा।
