Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं और कला-सौंदर्य का कारक माना गया है। जब भी शुक्र अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 को धन और वैभव के दाता शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। दरअसल, 26 अप्रैल को शुक्र ग्रह शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। इन राशियों को पारिवारिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए ये समय थोड़ा कठिन साबित हो सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इस राशि के जातक को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला है, तो वह आपको मानसिक तनाव दे सकता है। प्रेम जीवन में भी इस समय संभलकर रहना होगा क्योंकि शुक्र की स्थिति रिश्तों में खटास या दूरी पैदा कर सकती है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें, खासकर पेट और सिर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें क्योंकि दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। काम और परिवार दोनों को संभालने में मुश्किलें आएंगी। आप खूब मेहनत करेंगे, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे निराशा हो सकती है। सामाजिक तौर पर भी कोई गलतफहमी या बयानबाजी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें ऑफिस में सहकर्मियों से टकराव या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सोच-समझकर हर कदम उठाना जरूरी है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक पक्ष पर गहरा असर डालेगा। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं या टल सकते हैं। माता-पिता से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कोई ऐसा काम न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। इस समय कोई अशुभ समाचार भी मन को विचलित कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वे मनोरंजन की चीजों की ओर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।