Kendra Trikon Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह 1 साल बाद अपनी स्वराशि वृष में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग और मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप विभिन्न स्रोतों से अधिक लाभ कमाएंगे। आप अच्छी मात्रा में धन बचाएंगे जो आपको वित्तीय विकास देगा। वहीं इस समय आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयास आपके वरिष्ठ या बॉस को पसंद आएंगे और आपको कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलेगी। आपके परिवार और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
जुलाई में पापी ग्रह केतु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपक गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम ज्यादा बीताएंगे। अपने पार्टनर के साथ और परिवार के साथ बातचीत रखें।साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और विदेश भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधित मामलों में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको विरासत से लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।