Venus Transit in Taurus 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 यानी आज शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, विलासिता, प्रेम और वित्तीय स्थिरता के कारक ग्रह माने जाते हैं। यूं तो इस गोचर का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर दिखेगा, लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में सफलता मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में सुधार होगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है या नया फ्लैट लेने की स्थिति बन सकती है। इस समय आप कोई यात्रा या घूमने की योजना भी बना सकते हैं। शेयर बाजार या बिजनस डील से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर भी आपकी मेहनत की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए भी आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। शुक्र आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनस में मुनाफा होगा और कोई पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए भी यह समय प्रेम और समझदारी से भरा रहेगा। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने खर्चों को अच्छी तरह नियंत्रित कर पाएंगे और धन संचय कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इस समय आप बिजनस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं और साझेदारी में मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे। यदि आपने किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रखा है, तो अब उसे सफलता मिल सकती है। नई इनकम के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में भी आपके प्रयासों की सराहना होगी। पुरानी समस्याएं सुलझेंगी और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और साथ मिलकर निर्णय लेना भी सफल रहेगा। जो लोग किसी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में उन्नति और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।