Bhadra And Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक जून में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा हैं। जिसमें धन के दाता  शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में गोचर करके मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। तो वहीं इसके बाद व्यापार के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग बनाएंगे। ऐसे में 50 साल बाद एक साथ भद्र और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी।  करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वहीं कारोबारियों को व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। साथ ही इस दौरान इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

भद्र और मालव्य राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नौकरी और व्यवसाय के स्थान पर बनने जा रहा हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर तो वहीं बुध ग्रह नवम स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय काम- कारोबार से संबंधित यात्राएं कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025