Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आय के साधन बढ़ेंगे और आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। आपको अपना लंबे समय से दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान स्थान परिवर्तन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको मनचाही जगह मिल सकती है। साख ही फिल्म लाइन, मीडिया, कला, संगीत और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपकी समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं लव लाइफ भी इस समय अच्छी रहेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको इस समय विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कामकाज को लेकर आपके द्वारा जो भी निर्णय लिए जाएंगे उनमें आपको लाभ होगा और सराहना मिलेगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।