Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। जिसमें मालव्य राजयोग भी आता है। यह राजयोग शुक्र ग्रह बनाते हैं। आपको बता दें कि 19 मई को शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। वहीं आपको आय से अलग भी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो उनको विशेष लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं करियर में नई ऊंचाइयां देखने को मिलेगी। प्रमोशन मिलने का चांस है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मालव्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही अगर बिजनेस में आपको कई प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।