Malavya Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करके राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीनव और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 31 मार्च को को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा है। वहीं मीन राशि में ही सूर्य देव संचरण कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य देव की शुक्र ग्रह के साथ भी युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप कला, संगीत, फिल्म लाइन और एक्टिंंग से जुड़े हुए है, तो आपको इस दौरान अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार भी चमकेगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मालव्य राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह भाग्य और धन के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयगो मिलेगा। वहीं दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती हैं। वहीं इस समय आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप कई इस समय घूमने का प्लान कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय आपके माता के साथ संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं।