Shukra Gochar 2024: धन-वैभव, सुख-समृद्धि, प्रेम-आकर्षण के कारक शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल के अंतिम माह यानी दिसंबर में शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शनि की राशि  मकर और कुंभ में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। साल के अंत में दैत्यों के शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को धार्मिक, आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, परिवारिक मामलों में लाभ मिल सकता है।  आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र  28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।  इस राशि में 28 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। भाई-बहन, धन-वैभव और इच्छा के इस भाव में शुक्र के आने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही ये समय आपके लिए धन कमाने के लिए सबसे शानदार हो सकता है। समाज में भी मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ-साथ आपका अच्छा समय बीत सकता है। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये समय काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में खुशियां आएगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

शुक्र का कुंभ राशि में जाना मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी शानदार हो सकता है। इस राशि में शुक्र नौवें भाव में रहने वाले हैं। भाग्य के भाव में शुक्र के होने से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा के साथ विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही कई जातक शादी पक्की हो सकती है। पिता, गुरु का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने  लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा, जिससे आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई तरीकों से धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में गोचर करेंगे। चौथे और नौवें भाव के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम को लेकर आप काफी परेशान है और उसमें आपने खूब मेहनत की है, तो उसमें अब सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। दांपत्य जीवन में भी चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संपत्ति, घर या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

दैत्यों के गुरु शुक्र कुंभ राशि से पहले शनि की राशि मकर में भी प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024