Venus Transit In Vrishbha: धन-वैभव के दाता और दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। शुक्र हर 30 से 36 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। इस समय शुक्र मकर राशि में विराजमान है। वहीं शुक्र 19 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
शुक्र का वृषभ राशि में होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में जातक कई गुना अधिक प्रभावशाली साबित होता है। इसके साथ ही प्रसिद्ध, प्रतिष्ठा और करियर का प्रतिनिधित्व मिलता है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शुक्र प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही नए लोगों से मेलजोल करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगाय़ इसके साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खूब पैसा कमाने में कामयाब होंगे और बचत करने में भी सफल होंगे। समाज में मना-स्माव बढ़ेगाय़ इसके साथ ही अपनी सोच समझ से कोई बड़ी डील भी हासिल कर सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की खुशियां ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारामिलेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता भी समाप्त हो सकती है। आपकी इच्छाएं पूरी होने का समय आ गया है। इसके साथ ही वरिष्ट लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। कुछ नया विचार कर रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़े टेंडर के लिए आवेदन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाएगी और प्रेम विवाह का निर्णय भी ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी भावनाएं पार्टनर से शेयर करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रिश्ते में मजबूत आएगा। कार्यस्थल की बात करें, तो यह अवधि काफी अच्छी जा सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। अपनों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। इससे आपके तनाव कुछ कम हो सकता है। इसके साथ ही धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिसे भूनाकर आफ खूब पैसा कमा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।