Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शुक्र स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में विराजमान है। वहीं अक्टूबर माह की शुरुआत में यानी 5 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करके विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपने मित्र गुरु के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के विशाखा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 5 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 27 नक्षत्रों में से 16वें नक्षत्र विशाखा है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु गुरु है। इस नक्षत्र में शुक्र के जाने से जातकों को सुख-समृद्धि, उपलब्धि, शक्ति और खुशियां मिल सकती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को अपने दोस्तों, परिवार और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही कई यात्राएं क सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके अंदर एक नई आशा उत्पन्न होगी। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। मल्टी लेवल मार्केटिंग के व्यापार में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कई नई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अपने दोस्तों के मदद से काफी पैसा कमा सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके अंदर अच्छी भावनाएं उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शुभ फल के लिए ॐ भार्गवाए नमः’ मंत्र का जा करते रहें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में पंचम भाव में शुक्र होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की काफी प्रशंसा हो सकती है। ऐसे में आपको पुरस्कार के साथ-साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सट्टेबाजी आदि से आप अधिक कमा सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य विकसित होगा। ऐसे में आप एक दूसरे को समय दे पाएंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। शुक्र के साथ-साथ गुरु की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब मान-सम्मान मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे सही हो सकती है। कमाई के नए जरिए खुल सकते हैं। जीवन में सुकून बना रहेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।